सांपों को लेकर आज भी Duniya भर के लोगों में काफी भ्रम है। लोग अंधविश्वास और सांपों से जुड़े कई बातों पर यकीन करते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से करीब 500 जहरीली होती हैं। विश्व सर्प दिवस पर आज हम आपको दुनिया में पाए जाने वाले 10 ऐसे विषैले सांपों के बारे में बताएंगे जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता।
1.समुद्री सांप(sea snake)

Duniya के खतरनाक सांपो में पहला है। सी स्नेक या समुद्री सांप साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। यह दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। इसके जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदे ही 1000 इंसानों को मौत के घाट उतार सकती हैं। यह सांप समुद्र में पाए जाते हैं इसलिए ज्यादातर मछुआरे ही मछली पकड़ते वक्त इसका शिकार होते हैं।
2.इनलैंड ताइपन (Inland taipan)

यह सांप जमीन पर पाए जाने वाले सांपों में सबसे जहरीला है। इसकी एक बाईट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत की नींद सुला सकता है। इनका जहर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है। यह सांप आबादी से दूर रहना पसंद करते हैं। अगर इनका सामना किसी इंसान से हो जाए तो वह बच नहीं सकता।
3.इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाले यह सांप बहुत ही जहरीला होता है। इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत दे सकता है। इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके उसे काट कर ही दम लेते हैं। इससेDuniya में शायद ही कोई बच सकता है।
4.ब्लैक माम्बा(black mamba)

ब्लैक माम्बा, अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे लम्बा, तेज और जहरीला सांप माना जाता है. ब्लैक माम्बा की लम्बाई लगभग 14 फीट तक होती है और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है. black mammba परिस्थिति के अनुसार अपना रंग बदल सकता है. यह इतना आक्रामक होता है कि कुछ ही सेकंड में यह लगातार कई बार काट सकता है. काटने के 15 मिनट से लेकर 3 घण्टे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। एंटी वेनीम बनने से पूर्व इसका काटा कोई भी इंसान बच नहीं सकता था. Duniya का सबसे बड़ा और तेज सांपो में से एक है।
5.टाइगर सांप (tiger snake)

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला बहुत ही ज्यादा विषैला सांप है. टाइगर सांप में न्यूरो टॉक्सिक जहर होता है जिससे शिकार की 30 मिनट से 24 घंटे के अंदर मौत हो जाती है. टाइगर सांप इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होते है क्योकि इंसानों को देखकर यह भाग जाते हैं. टाइगर सांप तभी काटता है जब उसको भागने की कोई जगह न मिलें.
6.फ़िलिपीनी कोबरा (Philippine cobra)

फिलीपींस के उत्तरी भागों में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक सांप है. फ़िलिपीनी कोबरा, कोबरा की अन्य प्रजाति से कई गुना ज्यादा जहरीला और खतरनाक होता है. यह शिकार को 3 मीटर की दूरी से लपक कर काटने की क्षमता रखता है. फ़िलिपीनी कोबरा के काटने के बाद इंसान 30 मिनट के अंदर मर सकता है. इसके जहर के मुख्य लक्षण तेजी से सिर चकराना, तेज सिर दर्द होना, अत्यधिक उल्टी होना और सांस लेने में परेशानी आदि होते है.
7.सॉ स्केल्ड वाइपर(saw scaled viper)

लगभग पूरे संसार में पाए जाते हैं. यह Duniya में पाए जाने वाले सबसे जहरीली और खतरनाक सांपों में से हैं. लेकिन, वाइपर की सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वायपर, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाई जाती है. सॉ-स्केल्ड वाइपर लम्बाई में छोटा होता है, लेकिन अपनी गुस्सैल, चिड़चिड़ी और अत्यंत आक्रामक प्रवृति और इसकी घातक जहर शक्ति इसे बहुत खतरनाक बना देती है. भारत में सालाना यह लगभग 5,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है.
8. डेथ एडर सांप (death adder)

ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाने वाला बहुत ही खतरनाक सांप है. डेथ एडर की खास बात यह है कि यह ज्यादातर साँपो का ही शिकार करता हैं. एडर सांप बहुत तेजी से हमला करता है. डेथ एडर सांप 40-100 मिलीग्राम जहर शिकार के शरीर में छोड़ता हैं और यह 13 सेकंड में ही दोबारा हमला करने की क्षमता रखता हैं. डेथ एडर सांपो मे न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है जिसकी वजह से 6 घंटे से कम समय में मौत हो सकती हैं.
ये सांप साउथ ईस्ट एशिया और इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। ये सांप भी डेथ एडर की तरह दूसरे सांपों का शिकार करके खाता है। ये सांप ज्यादातर रात के वक्त शिकार ढूंढने निकलते हैं। वह काफी जहरीले होते हैं लेकिन साथ में डरपोक भी होते हैं।
9.ब्लू केरैत(Blue krait)

ये सांप साउथ ईस्ट एशिया और इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। ये सांप भी डेथ एडर की तरह दूसरे सांपों का शिकार करके खाता है। ये सांप ज्यादातर रात के वक्त शिकार ढूंढने निकलते हैं। वह काफी जहरीले होते हैं लेकिन साथ में डरपोक भी होते हैं।
10.रेटल साँप (rattle snake)

यह उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला सांप है। यह सांप अपनी पुंछ के आखरी सिरे पर बने छल्लों के कारण पहचाना जाता है। जब यह अपनी पुंछ को हिलाता है तो यह छल्ले बच्चों के झुनझुने की तरह आवाज करते हैं इसलिए इसका नाम रैटलस्नेक पड़ा है। यह सांप अपनी कुल लम्बाई के 2/3 हिस्से तक वार सकता है जो की बहुत ज्यादा है। इस सांप को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। इस सांप के बच्चों में सबसे ज्यादा जहर भरा होता है। Duniya के सबसे गुस्सेल सांपो में से एक है।